TOP - 10 HEADLINES -20.06.2014



1. Chhattisgarh Governor Shekhar Dutt has stepped down from his post, two days after the Centre asked some of the Governors appointed by the previous UPA government to quit.

पूर्वीवर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किए गए कुछ राज्यपालों को केंद्र द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहे जाने के दो दिन बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

2. India-born plant scientist Sanjaya Rajaram has been named the winner of the USD 250,000 World Food Prize for his breakthrough achievement in increasing global wheat production by more than 200 million tonnes following the Green Revolution.

भारत में जन्मे वनस्पति वैज्ञानिक संजय राजाराम को हरित क्रांति के बाद वैश्विक गेहूं उत्पादन में 20 करोड़ टन से अधिक वृद्धि में योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। पुरस्कार राशि के तौर पर उन्हें 2,50,000 डॉलर मिलेंगे।

3. India has made dramatic improvement in an annual Asian universities ranking, with 10 educational institutions figuring in the top 100 list.

वाषिर्क एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग के मामले में भारत ने नाटकीय ढंग से सुधार दिखाया है क्योंकि शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की इस सूची में भारत के भी 10 संस्थान शामिल हैं।

4. Car market leader Maruti Suzuki India (MSI) has commissioned a solar power plant at its Manesar facility to harness renewable energy source in line with its policy of adopting Eco-friendly technologies.

कार बाजार की प्रमुख कंपनी मारति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने मानेसर संयंत्र में सौर बिजली संयंत्र शुरू किया है ताकि अपनी पारिस्थितिकी अनुकूल प्रौद्योगिकी की नीति के अनुरूप नवीन उर्जा स्रोत का फायदा उठाया जा सके।

5. Mumbai boy Siddhanth Lohia won the bronze medal at the Ultimate World Schools Rapid Chess Championships that concluded in Kavala, Greece.

मुंबई के सिद्धांत लोहिया ने यूनान के कावाला में हुई अल्टीमेट विश्व स्कूल रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता ।

6. Vice Admiral Surinder Pal Singh Cheema assumed charge of the Southern Naval Command as its Commander-in-chief.

वाइस एडमिरल सुरिंदर पाल सिंह चीमा ने दक्षिणी नौसेना कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल लिया।

7. Goa Cabinet has approved the state Investment Policy that expects to generate 50,000 jobs and attract Rs 25,000 crore investment in next five years.

गोवा मंत्रिमंडल ने राज्य निवेश नीति को मंजूरी दी है जिससे अगले पांच साल में 50,000 रोजगार के अवसर पैदा होने और 25,000 करोड़ रपए का निवेश आकषिर्त होने की उम्मीद है।

8. Pharma major Cipla announced a collaboration with Hetero Drugs to launch a medication under the Actorise brand for treatment of anaemia caused due to chronic kidney disease.

दवा कंपनी सिप्ला ने गुर्दे (किडनी) की लंबी बीमारी के कारण पैदा खून की कमी के इलाज के लिए ‘ऐक्टोराइज’ ब्रांड के तहत एक दवा बनाने के लिए हेटरो ड्रग्स के साथ समझौता किया है।

9. Former President Bill Clinton has been selected to receive a distinguished service award from the PGA of America.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को पीजीए अमेरिका के विशिष्ट सेवा पुरस्कार के लिये चुना गया है।

10. Wind turbine maker Suzlon Energy has been given a go-ahead by the power generation firm CLP India to start manufacturing equipment for the latter's project in Rajasthan.

पवन-चक्की विनिर्माता सुजलान एनर्जी को बिजली उत्पादक कंपनी सीएलपी इंडिया की राजस्थान परियोजना के लिए उपकरण तैयार करने का आर्डर मिला है।