1. The government has decided to implement a comprehensive scheme to check the menace of human trafficking.
मानव तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने एक व्यापक योजना लागू करने का फैसला किया है।
2. Akhilesh Yadav, the Chief Minister of northern Indian state of Uttar Pradesh, presented a budget of Rs 2,74,705 crore for fiscal year 2014-15, with a deficit estimated at Rs 4,132 crore.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिये 2,74,705 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। इसमें 4,132 करोड़ रुपये घाटे का अनुमान है।
3. The Government has constituted an independent High Level Committee to inquire about the cause of gas leakage in Bhilai Steel Plant on June12, 2014.
सरकार ने भिलाई इस्पात संयंत्र में 12 जून, 2014 को गैस लीक होने के कारणों का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति गठित की है।
4. Hinduja Group flagship Ashok Leyland along with infrastructure major Larsen and Toubro Ltd and Nexter Systems have formed a consortium to collaborate for a mounted gun system artillery programme for the Indian army.
हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड ने भारतीय सेना के एक शस्त्र प्रणाली कार्यक्रम के लिए लार्सन एंड टुब्रो एवं नेक्स्टर सिस्टम्स के साथ मिलकर गठजोड़ समझौता किया है।
5. Veteran legislator Kodela Sivaprasada Rao has been unanimously elected as the first Speaker of the Legislative Assembly of the post bifurcation Andhra Pradesh.
वरिष्ठ विधायक कोडेला शिवप्रसाद राव राज्य विभाजन के बाद ध्वनिमत से आंध्रप्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष चुने गए।
6. The demand for cement in southern region is expected to rise by 5-7 per cent in FY'15 as compared to 1 per cent year-on-year growth in FY'14, a report said.
दक्षिण भारत में सीमेंट की मांग 2014-15 में 5-7 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है जो 2013-14 में 1 प्रतिशत बढी थी। यह बात एक रपट में कही गई।
7. Almost the entire airline industry plans to invest over the next three years in new Information Technology (IT) initiatives ranging from managing flight disruptions to introducing self-service technologies for passengers to meet such challenges, a global survey has shown.
लगभग पूरे विमानन उद्योग ने अगले तीन साल में उड़ान बाधाओं के प्रबंधन से लेकर स्व-सेवा प्रौद्योगिकियां पेश करने जैसी सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी नयी पहल में निवेश की योजना बनाई है। यह बात वैश्विक सर्वेक्षण में कही गई।
8. Myanmar Minister of Religious Affairs U. Hsan Hsint has been sacked for misappropriating state funds.
म्यांमार के धार्मिक मामलों के मंत्री यू. हसन सिंट को सरकारी धन के दुरुपयोग के कारण बर्खास्त कर दिया गया है।
9. The minimum voting age in Japan has been lowered from 20 to 18 as a revised national referendum law.
जापान में अब मतदान की न्यूनतम आयु 20 साल से घटकर 18 साल हो गई है। संशोधित जनमत संग्रह कानून लागू हो गया।
10. Indian companies need to focus on innovation to boost the manufacturing sector that will help the government to achieve inclusive growth.
भारतीय कंपनियांे को विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए नव-प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है ताकि सरकार को समावेशी वृद्धि हासिल करने में मदद मिल सके।






